रविवार के दिन क्या खाएं और क्या ना खाएं ? ravivar vrat ke din kya khana chahie

Rate this post

किसी भी व्रत में यह जानना यह बहुत जरूरी है की उस दिन का भोजन क्या है। इस लेख में हम जानेंगे की ravivar vrat ke din kya khana chahie । रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर जातक सूर्यदेव को प्रसन्न करके उनके आशीर्वाद की कामना करता है। यही अज्ञानता के कारण हम किसी ऐसी चीज का सेवन कर लें जिससे हमारा व्रत टूट जाए तो हमें व्रत का फल भी नहीं मिलता और भगवान की क्रोध का सामना भी करना पड़ सकता है। इस post में हम जानेंगे की रविवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

रविवार के व्रत में कब खाना चाहिए?

रविवार शाम को पूजा अर्चना के बाद सूर्य अस्त होने से पहले भोजन किया जाता है। याद रहें सूर्यास्त के बाद भोजन गृहण ना करें। सप्ताह के सभी 7 दिनों के व्रत 24 घंटे के होते हैं। रविवार का व्रत भी रविवार सूर्योदय से सोमवार सूर्योदय तक 24 घंटे का होता है। इन 24 घंटों में केवल एक बार अनाज खाया जाता है। बाकी समय फलों का सेवन किया जाता है।

रविवार के दिन क्या खाना चाहिए? ravivar vrat ke din kya khana chahie

रविवार के व्रत में सूर्यास्त से पहले भोजन किया जाता है। भोजन करने से पहले अपने भोजन का कुछ भाग छोटे बच्चों को दान करें तो बहुत ही शुभ माना जाता है। रविवार का भोजन तेल में नहीं बनाया जाता है। इस दिन भोजन में केवल घी का प्रयोग करें। रविवार के भोजन में गुड़ का प्रयोग जरूर करें। गुड़ सूर्यदेव को अतिप्रिय माना जाता है। रविवार के दिन आप निम्न चीजे खा सकते हैं।

  • भोग :- भोजन करने से पहले आपको प्रसाद का सेवन करना है फिर ही भोजन करना है। भगवान को जो भी आपने भोग लगाया उसे प्रसाद स्वरूप खाकर ही आप भोजन करें।
  • गेंहू की मीठी रोटी :- रविवार को गेंहू की मीठी रोटी गुड़ डालकर बनाए ।
  • गेंहू के आटे का दलिया और हलवा :- रविवार को गेंहू के आटे का दलिया और हलवा बनाकर भी आप खा सकते हैं।
  • फल :- रविवार के व्रत में आप दिन में फलों का सेवन कर सकते हैं। कोशिस करें की इस दिन खट्टे फल ना खाएं। रविवार के व्रत में लाल फल जैसे सेव अनार आदि खाएं तो उत्तम माना जाता है।
  • दूध दही :- रविवार के व्रत के भोजन में आप दूध और दही भी शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढे :- सोमवार व्रत भोजन

मंगलवार व्रत का भोजन

बुधवार व्रत भोजन

गुरुवार व्रत भोजन

शनिवार व्रत भोजन

रविवार के दिन क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

हमने यह पढ़ा की रविवार के व्रत के भोजन में क्या क्या खाना चाहिए। अब हम पढ़ेंगे की रविवार के दिन क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

  • अगर अपने रविवार का व्रत रखा है तो नमक का सेवन ना करें। रविवार के व्रत में एक ही बार खाना खाया जाता है वो भी बिना नमक का ।
  • रविवार के व्रत के दिन सात्विक दिनचर्या रखें। माँस – मदिरा आदि से दूर रहें।
  • रविवार के दिन खिचड़ी कभी नहीं खाई जाती है। इसलिए इस दिन खिचड़ी का सेवन ना करें। माना जाता है की रविवार के दिन खिचड़ी खाने से जातक के जीवन में आर्थिक संकट आ सकते हैं।
  • उड़द की दाल का सेवन भी रविवार को नहीं करना चाहिए। उड़द की दाल शनिदेव से सम्बन्धित भोजन है। रविवार को शनिदेव से सम्बन्धित भोजन कभी नहीं करना चाहिए वरना आपका सूर्य कमजोर होता है।
  • मसूर की दाल का सेवन भी रविवार को वर्जित माना गया है क्यूंकी मसूर की दाल नकारात्मक भोजन की श्रेणी में आटा है।
  • रविवार के दिन लाल साग भी नहीं खाना चाहिए।
  • अगर हो सकते तो रविवार के दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसून और अदरक का सेवन भी ना करें।

यह भी पढ़ें – रविवार व्रत की कथा , व्रत करने की विधि , और आरती ।

FAQs

क्या मैं रविवार के व्रत में नमक खा सकता हूं?

नहीं, रविवार के दिन नमक खाना वर्जित माना गया है। पौराणिक मान्यताओ के अनुसार रविवार के भोजन में साधारण सफेद नमक शामिल नहीं करना चाहिए। साधारण नमक को नमक का शुद्ध रूप नहीं माना जाता क्यूंकी घर तक पहुँचने से पहले यह नमक फैक्ट्री में बहुत सारी chemical processes से होकर गुजरता है। वेदों के अनुसार व्रत के दिन सात्विक यानि प्राकर्तिक भोजन करे जिसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं हो।

Pinterest :शुभ रविवार सुविचार ।

क्या मैं रविवार के व्रत में सेंधा नमक खा सकता हूं?

हाँ , रविवार व्रत में सेंधा नमक खा सकते हैं। सेंधा नमक नमक का शुद्ध रूप माना जाता है। सेंधा नमक समुन्द्र में नहीं पाया जाता बल्कि पहाड़ों ,झीलों आदि के तट पर पत्थर के रूप मे जमा पाया जाता है। सेंधा नमक जिस रूप में पाया जाता है उसी रूप में हम तक पहुंचता है यानि इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं पाई जाती है। चूंकि हम नमक में शुद्ध सात्विक और प्राकर्तिक भोजन करते है इसलिए सेंधा नमक भी खा सकते हैं।

रविवार को खिचड़ी क्यों नहीं खाना चाहिए?

ravivar ko khichdi khana chahie ki nahin
ravivar ko khichdi khana chahie ki nahin

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन खिचड़ी खाना अशुभ माना गया है। क्यूंकी खिचड़ी में मसूर की दाल डाली जाती है। मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। अत्यधिक प्रोटीन में मांस पाए जाने की संभावना होती है और व्रत के दिन मांस वर्जित माना जाता है। उड़द की दाल भी खिचड़ी में हो सकती है जो शनि का भोजन माना जाता है। रविवार के दिन भगवान शनि से संबंधित भोजन खासतौर पर वर्जित माना जाता है।

यह भी पढ़ें – रविवार व्रत की कथा , व्रत करने की विधि , और आरती ।

रविवार के दिन कौन सी सब्जी खानी चाहिए?

रविवार के दिन आप अपनी इच्छानुसार कोई भी सब्जी खा सकते हैं। ऐसी कोई भी सब्जी नहीं है जिसे खाना रविवार को वर्जित हो। चना और मूंग की दाल खाना शुभ माना जाता है। लेकिन मसूर और उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए।

क्या रविवार को तिल खा सकते हैं

हाँ, रविवार को आप तिल खा सकते हैं। तिल भगवान शनिदेव का भोग है इसलिए शनिवार को तिल नहीं खाये जाते हैं।

क्या रविवार के दिन चना खाना ठीक है ?

हाँ, रविवार के दिन चना खा सकते हैं। इस दिन चना और मूंग की दाल खा सकते हैं। माना जाता है की रविवार को चने की दाल खाने से स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याएं दूर हो जाती हैं। लेकिन उड़द और मसूर की दाल नहीं खानी चाहिए।

रविवार को तेल खाना चाहिए कि नहीं ?

रविवार के दिन तेल नहीं खाना चाहिए। इस दिन शुद्ध देशी घी में भोजन बनाए। रविवार को ना तेल का सेवन करें और ना अपने शरीर पर लगाएं।

रविवार को कौन सी दाल खानी चाहिए ?

रविवार के दिन चना और मूंग की दाल खाना शुभ माना जाता है। इस दिन उड़द और मसूर की दाल का सेवन कभी ना करें।

चेतावनी – इस artical में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह जानकारी लेखक द्वारा विभिन्न माध्यमों से एकत्रित कर पाठकों तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Leave a Comment

]