मौसम अपडेट : कल का मौसम पूर्वानुमान जल्दी जारी किया मौसम विभाग ने, 21 मई को इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

Rate this post

20 मई, नई दिल्ली :- उत्तर भारत में जहां गर्मी का सितम जारी है वही दक्षिण भारत में premansoon की बारिश जोरों पर हैं। उत्तर भारत में जहां पारा 48 डिग्री के पास पहुँच चुका है वही दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में अति भारी बारिश के लिए red alert जारी कर दिया गया है।

आइए जानते हैं इस संबंध में भारत मौसम विभाग (IMD) ने किन किन स्थानों के लिए क्या क्या warnings जारी की हैं।

Heat wave की चेतावनी [ 21 मई ]

भीषण गर्मी को देखते हुवे मौसम विभाग ने 21 मई के लिए नीचे दिए गए राज्यों के लिए अति उष्ण लहर से लेकर उष्ण लहर तक का अलर्ट जारी कर दिया है।

चेतावनी स्थान
अति उष्ण से उष्ण लहर की चेतावनीपश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी भागों में,
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के अधिकांश भागों में और
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में ।
उष्ण लहर की चेतावनीपूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में,
पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड, मध्य प्रदेश ,उड़ीसा , गुजरात और झारखंड के कुछ कुछ भागों में उष्ण लहर चलने की संभावना है।
21 may weather warning imd
21 may weather warning imd

भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी [ 21 मई ]

जहां उत्तरी भारत लू की चपेट में हैं वही दक्षिणी भारत के केरल, कर्नाटक आदि राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी हैं। बारिश के बढ़ते रुख को देखकर मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के निम्न स्थानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

चेतावनी स्थान
भारी से अतिभारी से अत्यंत भारी
(Heavy to very heavy rainfall with extremely heavy falls)
तमिलनाडु, केरल, माहे के कुछ कुछ स्थानों पर
भारी से अतिभारी वर्षा
( Heavy to very heavy rainfall )
तटीय और आन्तरिक दक्षिण कर्नाटक
भारी वर्षा
( Heavy rainfall )
लक्षद्वीप, निकोबार द्वीप समूह, sub himalayan पश्चिमी बंगाल और सिक्किम।
21 may rainfall warning imd
21 may rainfall warning imd

( Hot and humid ) गरम और उमस भरा मौसम

मौसम विभाग द्वारा कोंकण और गोवा में कल का मौसम गर्म और उमस भरा ( Hot and humid ) रहने की चेतावनी जारी की गई है।

गर्म रात की चेतावनी ( warm nights warning )

IMD के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में कल यानि 21 मई को गर्म रात रहने की प्रबल संभावना है।

गरज चमक के साथ तेज सतही हवाये (40-50 किमी/ घंटा )

मौसम विभाग के अनुसार काल उतर पूर्व के कुछ राज्यों और बंगाल आदि राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं जिनकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती हैं, चलने की प्रबल संभावना है।

चेतावनी स्थान
गरज चमक के साथ
तेज सतही हवाये (40-50 किमी/ घंटा )
पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, बिहार,
कोंकण और गोवा के कुछ कुछ स्थानों पर।
चमक के साथ
तेज सतही हवाये (30-40 किमी/ घंटा )
विदर्भ, झारखंड, छतीसगढ़, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा , तमिलनाडु, पांडिचेरी, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा के कुछ स्थानों पर।
गरज चमक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर (islolated places)

Leave a Comment

]