[Live] Mansoon 2024 Tracker : जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून, आपके राज्य में कब तक पहुंचेगा मानसून

Rate this post

20 मई, नई दिल्ली :- मानसून का इंतज़ार हर भारतीय को बेसब्री से रहता है। खासकर किसानों को क्यूनी भारत की ज्यादातर बारिश मानसूनी हवाओं से ही होती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून 106% रहने की उम्मीद है जबकि पिछले साल यह केवल 96% रहा था। इस साल का मानसून अंडमान निकोबार तक पहुँच गया है। भारत मौसम विभाग मानसून पर लगातार नजर बनाए हुवे हैं और समय समय पर मानसून के लिए स्पेशल बुलेटिन भी जारी करता है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान मानसून दक्षिण श्रीलंका और अंडमान निकोबार को touch down कर चुका है जो सामान्य से 3 दिन जल्दी है। मानसून के श्रीलंका और अंडमान निकोबार से टकराने की सामान्य डेट 22 मई है जबकि आबकी बार मानसून 19 मई को ही श्रीलंका और अंडमान निकोबार से टकरा गया है। किसान भाइयों के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है क्यूंकी मानसून जल्दी आने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है।

केरल में मानसून 2024 आगमन का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष दक्षिणी पश्चिमी मानसून का ± 4 दिन की मॉडल त्रुटि के साथ 31 मई को केरल में आगमन होने की संभावना है।

mansoon chart on 20 may 2024
mansoon chart on 20 may 2024

पिछले 5 वर्षों का मानसून आगमन समय

हर साल भारत मौसम विभाग भारत में मानसून के आगमन की तिथि का पूर्वानुमान जारी करता है। जैसा की हम नीचे दी गई सारणी से देख सकते हैं की पिछले 5 सालों में यह पूर्वानुमान काफी सटीक दिया गया है।

वर्ष वास्तविक आगमन तिथि IMD द्वारा पूर्वानुमानित तिथि
20198 जून 6 जून
20201 जून 5 जून
20213 जून 31 मई
202229 मई 27 मई
20238 जून 4 जून

Leave a Comment

]