ravivar ke din kya nahin karna chahie – 7 कार्य जो कभी भूलकर भी न करें रविवार को

Rate this post

ravivar ke din kya nahin karna chahie :- रविवार के व्रत रखकर सूर्यदेव को प्रसन्न किया जाता है। लेकिन हर व्रत को करने के अपने विधि विधान होते है अगर व्रत सही विधि से नहीं किया जाए तो मनोवांछित परिणाम नहीं मिलते हैं। तो आइए जानते है की 7 कार्य जो कभी भूलकर भी न करें रविवार को

ravivar ke din kya nahin karna chahie

रविवार के दिन सूर्यभगवान की स्तुति करने चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए जिनसे सूर्यदेव प्रसन्न हो। लेकिन जाने अनजाने में हम ऐसे कार्य कर बैठते हैं जिससे सूर्यदेव नाराज हो जाते हैं और हमारा सूर्य कमजोर हो जाता है। जो आइए जानते हैं की ravivar ke din kya nahin karna chahie

  • रविवार के दिन मांस मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। शाम को जब भोजन में अन्न लें तो सात्विक और शुद्ध भोजन करना चाहिए। शाम का भोजन ज्यादा तला भुना और ज्यादा मसालेदार नहीं होना चाहिए।
  • रविवार के दिन शनि देवता से जुड़े खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए। उड़द की दाल आदि जो शनि देव के भोजन है के सेवन की सख्त मनाही है।
  • रविवार के दिन नमक कभी नहीं खाना चाहिए। सामान्यतया लगभग सभी व्रतों में साधारण सफेद नमक का सेवन निषेध बताया गया है। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और नमक खाना जरूरी हैं तो सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।
  • रविवार के व्रत में नीले एवं काले रंग के वस्त्र कभी नहीं पहनने चाहिए।
  • चूंकि तांबा भगवान सूर्य की धातु मानी जाती है इसलिए रविवार के दिन तांबे या तांबे से बनी वस्तुए कभी भी बेचनी नहीं चाहिए इससे व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है।
  • रविवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ेंरविवार व्रत कथा और रविवार व्रत के नियम

यह भी पढ़ें :- रविवार व्रत का भोजन – सूर्यदेव के व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं।

ravivar ke din kya nahin karna chahie
ravivar ke din kya nahin karna chahie

रविवार के दिन क्या दान करना चाहिए?

व्रत के दिन दान पुण्य करने से हमें पुण्य की प्राप्ति होती है। हम जिस भी देवता का व्रत कर रहें है उस दिन उसी देवता से सम्बन्धित वस्तुओं का दान किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए निम्न चीजे दान करनी चाहिए।

  • गुड़ :- जिनका सूर्य कमजोर होता है उन्हे रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। मान्यता है की गुड़ का दान आपके सूर्य पक्ष को मजबूती प्रदान करता है।
  • तांबा के बर्तन :- तांबा सूर्यदेव की धातु है इसलिए रविवार के दिन तांबे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए।
  • लाल कपड़े :- लाल रंग सूर्यदेव का प्रिय रंग है । रविवार का लाल रंग के कपड़े पहने जाते हैं और उनका दान करना शुभ माना जाता है।
  • लाल अन्न :- माना जाता है की रविवार को लाल अनाज का दान करने से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। लाल अनाज में मसूर की दाल, गेंहू आदि का दान किया जाता है।
  • लाल फूल :- रविवार को मंदिर में जाकर लाल फूल चढ़ाना चाहिए। इससे जातक के घर में सुख समृद्धि आती है।

रविवार के दिन क्या खरीदना चाहिए ?

रविवार की खरीददारी में विशेष ध्यान रखा जाता है की इस दिन केवल सूर्यदेव से सम्बन्धित वस्तुएं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से जातक का सूर्य मजबूत होता है और सूर्यदेव की कृपा होती है। तो आइए पढ़ते हैं की रविवार के दिन क्या खरीदना चाहिए ?

  • लाल रंग के कपड़े :- लाल रंग सूर्यदेव को का प्रिय रंग है इसलिए रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े खरीदना, पहनना और दान करना शुभ माना जाता है।
  • पर्स :- रविवार को पर्स खरीदना शुभ माना जाता है।
  • गेंहू :- रविवार को लाल रंग का अनाज जैसे गेंहू खरीदना चाहिए।
  • कैंची :- रविवार को कैंची भी खरीद सकते हैं।

रविवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए ?

रविवार को खरीददारी करने से सम्बन्धित कई मान्यताएं प्रचलित हैं। अभी तक हमने पढ़ की रविवार के दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता है। आइए अब पढ़ते हैं रविवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए ?

  • लौहा :- रविवार के दिन लौहा कभी नहीं खरीदना चाहिए। लौहा शनिदेव की धातु माना जाता है और शनिदेव और सूर्यदेव के आपसी संबंध अच्छे नहीं माने जाते।
  • Gardening का सामान :- रविवार के दिन garden में काम में आने वाले कोई भी tool जैसे फावड़ा, दराँती, घास काटने की मशीन आदि नहीं खरीदने चाहिए।
  • फर्निचर :- रविवार को नया फर्निचर खरीदना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नया फर्निचर आदि खरीदने से धन संपदा का नुकसान हो सकता है।
  • Vehical accessories :- रविवार के नई कार, मोटरसाइकिल आदि नए वाहन भी नहीं खरीदने चाहिए।
  • घर बनाने का सामान :- घर बनाने में काम में आने वाला सामान जैसे सिमेन्ट, ईंट आदि भी रविवार को नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है की रविवार को घर बनाने का सामान खरीदने से हम सूर्य दोष के शिकार हो सकते हैं।

FAQs

रविवार को लोहा खरीदना चाहिए या नहीं ?

नहीं, रविवार को लौहा नहीं खरीदना चाहिए। लौहा शनिदेव की धातु है। शनिदेव और सूर्यदेव के आपसी संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसलिए रविवार को शनिदेव से सम्बन्धित कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। लौहा खरीदने के लिए शनिवार का दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है।

रविवार को तेल खरीदना चाहिए या नहीं ?

नहीं, रविवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। रविवार को भोजन में भी तेल का उपयोग नहीं किया जाता और ना ही तेल को शरीर पर लगाया जाता है। क्यूंकी तेल भी शनिदेव से सम्बन्धित वस्तु है।

रविवार को जूते खरीदना चाहिए या नहीं ?

नहीं, रविवार को नए जूते चप्पल आदि नहीं खरीदने चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन नए जूते चप्पल खरीदने और पहनने के लिए शुभ माना जाता है।

रविवार को वाहन खरीदना चाहिए या नहीं ?

नहीं, रविवार के दिन नया वाहन या उसकी accessories आदि खरीदना अशुभ माना जाता है।

रविवार को नमक खरीदना चाहिए या नहीं ?

नहीं, रविवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। रविवार के दिन ना ही नमक का सेवन किया जाता है और ना ही खरीदा जाता है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है की देवी लक्ष्मी समुन्द्र मंथन से प्रकट हुई थी और नमक भी समुन्द्र से प्राप्त होता है । शुक्रवार का दिन नमक खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। शुक्रवार को नमक खरीदना लक्ष्मी देवी को आमंत्रित करना माना जाता है।

रविवार के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए कि नहीं ?

हाँ , रविवार को झाड़ू खरीद सकते हैं। हिन्दू पंचाग के अनुसार किसी भी माह के कृष्ण पक्ष के मंगवार, शनिवार और रविवार को झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

Quora :- रविवार को कौन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

चेतावनी – इस artical में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह जानकारी लेखक द्वारा विभिन्न माध्यमों से एकत्रित कर पाठकों तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Leave a Comment

]