19 मई रहा इस साल का सबसे गरम दिन, लू की आग से झुलस रहा पूरा भारत

Rate this post

20 मई, नई दिल्ली :- पूरा देश गर्मी की आग से झुलस रहा है। मौसम विभाग द्वारा देश में जगह जगह भीषण गर्मी के लिए Red Alert जारी कर दिया है। कल का दिन इस सीजन का सबसे गरम दिन रिकार्ड किया गया। देश भर में काफी राज्यों से इस साल का अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

19 मई रहा सीजन का सबसे गरम

मौसम विभाग के अनुसार नजफ़गढ़ ( दिल्ली ) में इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रिपोर्ट किया गया। जो की इस साल का किसी भी स्थान का अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग की मानें तो यह नजफ़गढ़ के सामान्य अधिकतम तापमान से 7.0 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग द्वारा कल के रिकार्ड किए गए देश के अन्य स्थानों के अधिकतम तापमान निम्न हैं।

स्थान तापमान सामान्य से विचलन
नजफ़गढ़ ( दिल्ली )47.8 °C 7.0 °C
आगरा ताज (UP)47.7 °C 5.4 °C
दतिया (MP)47.5 °C 3.8 °C
श्री गंगानगर (राजस्थान )46.7 °C 4.0 °C
भटिंडा (भटिंडा)46.4 °C
सुरेन्द्र नगर (गुजरात)45.3 °C2.8 °C
बक्सर ( बिहार) 44.9 °C7.4 °C
ऊना ( हिमाचल प्रदेश )44.4 °C5.3 °C

उत्तर भारत झेल रहा भीषण गर्मी की मार

उत्तर भारत के राजस्थान, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब आदि सभी राज्य प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा इस संबंध में चेतावनियाँ जारी की गई है। इसमे कुछ स्थानों पर तो Red Alert भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उष्ण लहर का यह दौर इस सप्ताह भी जारी रहेगा।

उत्तर और मध्य भारत का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिन तक Heat wave और Severe Heat वैव चलने की संभावना हैं। इसके अलावा पूर्वी और मध्य भारत में अगले सप्ताह Heat wave चलेगी लेकिन यह heat wave, severe heat wave में बदलने की संभावना कम हैं।

Leave a Comment

]