मध्य प्रदेश मौसम : 47.2 डिग्री में झुलस रहा MP, प्रचंड लू के साथ आंधी का अलर्ट जारी

Rate this post

19 मई, भोपाल :- प्रदेश का काल का मौसम अपने साथ लू के थपेड़ों के साथ बारिश की बौछारें भी लाया। शनिवार को प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के कुछ जिलों में हल्की पुलकी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य में मौसम शुष्क और गरम बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दतिया में तीव्र लू दर्ज की गई और रतलाम तथा ग्वालियर में लू का प्रकोप रहा। कल उमरिया में गरम रात दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश 18 मई का अधिकतम तापमान

राज्य के कल के अधिकतम तापमान कि बात करें तो काफी स्थानों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। कल के 5 अधिकतम तापमान वाले स्थान निम्न हैं।

स्थान अधिकतम तापमान
दतिया 47.2
पृथ्वीपुर ( निवाड़ी )46.1
बीजावर ( छतरपुर )45.6
ग्वालियर 45.0
नौगांव ( छतरपुर )44.5

वर्तमान मौसम परिस्थितियाँ

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मध्य क्षोभमंडल की पछुआ पवनों के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के रूप में स्थित है। मौसम विभाग द्वारा इसकी समुन्द्र ताल से ऊंचाई 3.1 किमी बताई गई है। इस system के प्रभाव से राज्य के निम्न स्थानों पर मौसम की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

लू चेतावनी (Yellow Alert) :- 20 मई को मौसम विभाग द्वारा राजगढ़, रतलाम, गुना, शिवपुरी ,ग्वालियर, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में लू के लिए yellow alert जारी किया गया है।

तीव्र लू चेतावनी (Yellow Alert):-इसके अलावा दतिया, भिंड, निवाड़ी जिलों में तीव्र लू के लिए yellow alert भी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

वज्रपात के साथ झंझावत चेतावनी(Yellow Alert) :- मौसम विभाग द्वारा राज्य के बैतूल, श्योपुरकलां जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा इन स्थानों पर वज्रपात के साथ झंझावत चेतावनी के लिए yellow alert जारी किया गया है।

वज्रपात के साथ झंझावत/लू चेतावनी (Yellow Alert):- मौसम विभाग द्वारा राज्य के मंदसौर और नीमच जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा इन स्थानों पर वज्रपात के साथ झंझावत/लू चेतावनी के लिए yellow alert जारी किया गया है।

वज्रपात के साथ झंझावत एवं तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा )(Yellow Alert) :- मौसम विभाग द्वारा राज्य के मऊगंज, सतना, अनुपपुर, उमरिया ,डिडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर,सिवनी , बालाघाट, पन्ना , सागर जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा इन स्थानों पर वज्रपात के साथ झंझावत और तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा ) चेतावनी के लिए yellow alert जारी किया गया है।

वज्रपात के साथ झंझावत एवं तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा )(Yellow Alert) :- मौसम विभाग द्वारा राज्य के सिंगरौली , सीधी, रीवा, शहडोल,छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, मैहर, पांढुणा जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मौसम विभाग द्वारा इन स्थानों पर वज्रपात के साथ झंझावत और तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा ) चेतावनी के लिए yellow alert जारी किया गया है।

Leave a Comment

]