हरियाणा मौसम : लू के थपेड़ों में सिसक रहा हरियाणा, आज से 21 मई तक Heat Wave का Red Alert

Rate this post

19 मई, चंडीगढ़ :- पश्चिमी भारत में लू का प्रकोप कल भी जारी रहा। हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना रहा जिससे राज्य में Heat wave की स्थिति बनी रही। राज्य भर में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने भी लू के लिए राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और इस सप्ताह भी heat wave चलने की प्रबल संभावना जताई है।

IMD ने हरियाणा जारी किया Red Alert

राज्य में कल सिरसा 46.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गरम रहा। जबकि हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान, 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के लगभग सभी स्थानों से उष्ण लहर रिपोर्ट की गई। यहाँ तक की कुछ स्थानों से गरम रातों को भी दर्ज किया गया है। का प्रचंड रूप देखते हुवे भारत मौसम विभाग ने राज्य में alert जारी करके लोगों में घरों में ही रहने की हिदायत दी है।

19 और 20 मई को राज्य में heat wave का Red alert और उसके बाद 21 और 22 मई को राज्य में Heat wave का Orange Alert जारी किया गया है।

हरियाणा में आगामी सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह भी मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश के आसार नहीं है। राज्य में अधिकांश स्थान उष्ण लहर की चपेट में आएंगे और तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

haryana 10 days weather
haryana 10 days weather

जानिए मौसम विभाग उष्ण लहर कब घोषित करता है

when does imd declares heat wave
when does imd declares heat wave

Leave a Comment

]