शनिवार के 15 चमत्कारी टोटके और उपाय shaniwar ke totke in hindi

Rate this post

shaniwar ke totke in hindi :- शनिवार का दिन सूर्यपुत्र शनिदेव को समर्पित किया गया है। शनिदेव का स्वभाव जल्दी क्रोधी होने वाला माना गया है लेकिन शनिदेव के भक्त जानते हैं की वे अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। शनिदेव के भक्त शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करते हैं जिनसे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। अगर आप भी शनिदेव के भक्त हैं या शनि की साढ़े साती लगी हैं तो इस post बताए गए शनिवार के टोटके और उपाय जरूर करें।

शनिवार के टोटके किसे कहा जाता है ?

टोटके शब्द का शाब्दिक अर्थ है छोटे छोटे कार्य। शनिवार के टोटके यानि ऐसे छोटे छोटे कार्य जो हम शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करते हैं, शनिवार के टोटके या उपाय कहलाते हैं। पुराने धर्म ग्रंथों और पुस्तकों में अनेक ऐसे कार्यों का उल्लेख मिलता है जिन्हे करने से जातक को शनिदेव की विशेष कृपया प्राप्त होती है। शनिवार के ये टोटके बहुत ही सरल है और हर कोई आसानी से इन्हे घर पर कर सकता है लेकिन ध्यान रखें की जो भी उपाय या टोटका आप कर रहें सच्चे मन और श्रद्धा से करें। शनिदेव को झूठ और पाखंड से सख्त नफरत है, इसलिए बिना श्रद्धा झूठे मन से किया हुआ कोई उपाय कारगर नहीं होता।

शनिवार के टोटके और उपाय shaniwar ke totke in hindi

shaniwar ke totke aur upay
shaniwar ke totke aur upay
  1. काले कुत्ते और गाय को रोटी :- शनिवार के दिन सरसों का तेल लगी हुई रोटी काले कुत्ते और काली गाय को जरूर खिलाएं। इसके अलावा आप सरसों के तेल में बने गुड़ के गुलगुले आदि भी खिला सकते हैं। मान्यता है की ऐसा लगातार हर शनिवार करने से जातक के जीवन के सारे संकट और बढ़ाएं दूर होती हैं और उसे अपने कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
  2. कौवे और काली चिड़िया को दाना :- शनिवार को कौए और काली चिड़िया को दाना देना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भी जातक के जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
  3. चींटियों और मछली को आटा :- अगर शनिदेव की साढ़े साती लगी है तो शनिवार को चींटियों और मछलियों को आटा जरूर खिलाए।
  4. भिखारी को खाना :- शनिवार को किसी भिखारी को खाना खिलाना भी बहुत शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। अगर खाने में सरसों के तेल से बनी चीजे शामिल करेंगे तो और भी उत्तम माना जाता है।
  5. काले/नीले वस्त्र :- काला रंग शनिदेव का प्रिय रंग है इसलिए शनिवार को काले या नीले वस्त्र पहने, शनिदेव की कृपादृष्टि बनी रहेगी।
  6. पीपल के वृक्ष की पूजा :- सुबह स्नान आदि करके कच्चा सूत लेकर पीपल के पेड़ के चारों और 7 परिक्रमा दें। परिक्रमा देते समय शनिदेव का मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें। अब पीपल के पेड़ के नीचे थोड़े काले तिलों का आसन देकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव को याद करें। शनिवार का यह टोटका आपके शनिदेव की साढ़े साती को दूर करता है।
  7. शाम को जलाएं पिपल के नीचे दीपक :- शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है की ऐसा करने से हमने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  8. दान :- शनिवार को शनिदेव से सम्बन्धित वस्तुएं जैसे काले तिल, काली उड़द की दाल, काले पकड़े, कला छाता, काले जूते, लोहे की वस्तु आदि दान करने चाहिए।
  9. हनुमानजी की पूजा :- शनिवार को बजरंग बलि की पूजा अर्चना करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ें इससे शनिदेव और बजरंग बलि दोनों प्रसन्न होंगे। शनिवार को हनुमानजी के आगे दीपक जरूर जलाएं। शनिवार के दिन 1 नींबू में 4 लौंग डालकर हनुमानजी को अर्पित करें और अपनी मनोकामना मांगे। अब यह नींबू अपने साथ संभाल कर रखें आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
  10. लोबान/लोहबान(Frankincense) जलाए :- लोबान शनिदेव को बहुत प्रिय माना जाता है। इसलिए शनिवार की रात को घर में लोबान जरूर जलाए। ऐसा करने से आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी और घर में खुशहाली आएगी।
  11. उड़द तिल और गुड़ का लड्डू :- उड़द की दाल, काले तिल और गुड़ से लड्डू बनाए और उसे ऐसी जगह पे जमीन में गाड़ दें जहां कभी हल ना चला हो। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है।
  12. कोयले और जल का टोटका :- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन काले कोयले को किसी शुद्ध जल के स्रोत में बहा दे और बहते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें। यह टोटका कम से 5 शनिवार लगातार करने से जातक को नौकरी और व्यापार में लाभ होता है और आय बढ़ती है।

यह भी पढ़ें – शनिवार व्रत के उद्यापन की सामग्री और सम्पूर्ण विधि ।

शनिवार के दिन लौंग के टोटके

लौंग को हमारे वेदों और पुराणों में नकारात्मक ऊर्जा का नाश करने वाला बताया गया है। सभी धार्मिक कार्यों जैसे पूजा, हवं और यज्ञ में लौंग का प्रयोग अवश्य किया जाता है। लौंग का औषधि के रूप में बहुत प्रयोग किया जाता है। लौंग को शत्रुओं का नाश करने वाला बताया गया है। शनिदेव की भी कृपया जिस पर होती है उसके शत्रुओं का नाश स्वतः हो जाता है। इसलिए शनिवार के अगर लौंग के कुछ टोटके उपाय कर लिए जाएं तो जातक के जीवन पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन के लौंग के टोटके।

  • शनिवार के दिन शनिमंदिर में जाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उस दीपक में 1 लौंग रख दें। यह प्रक्रिया कम से कम 7 शनिवार तक लगातार करें तो आपको इसका प्रभाव दिखने लगेगा। घर के क्लेश कम होने लगेंगे और आपके जीवन में समृद्धि आएगी और घर से नकारात्मक ऊर्जा का ह्रास होगा।
  • शनिवार की शाम को मिट्टी के बर्तन में 11 लौंग, 5 कपूर और 2 इलायची जलाएं। जब तक ये जले इसका धुआ पूरा घर को दे और जब ये जलकर पूरे रख बन जाएं तो उस रख को संभाल कर रख लें। थोड़ी थोड़ी ये राख रोज अपने घर चौखट पर रखें। इससे आपके घर में नकारात्मक शक्तियां कभी प्रवेश नहीं कर पाएगी और घर में सुख संपदा की वृद्धि होगी।

शनिवार को क्या दान करना चाहिए ?

चाहे कोई भी धर्म हो दान को एक बहुत बड़ा पुण्य माना गया है। मान्यता है की अगर इस लोक में आप इतने काबिल हैं की किसी जरुरतमन्द की मदद कर सकें तो परलोक में भी उसका पुण्य प्राप्त होता है। यही कारण है की न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करना है तो दान एक बहुत सार्थक टोटका या उपाय है। लेकिन हमें यह पता होता बहुत जरूरी है की शनिवार को क्या दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते है क्यूंकी शनिवार को कभी भी सूर्यदेव से संबंधित वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव के आशीर्वाद की बजाय आपको शनिदेव के क्रोध का सामना भी करना पड़ सकता है।

  1. लौहा :- लौहा शनिदेव की प्रिय धातु मानी जाती है। इसलिए शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को लोहे की कोई वस्तु जरूर दान करें। शनिवार को लौहा दान करना जितना शुभ माना जाता है, लौहा खरीदना उतना ही अशुभ माना जाता है। इसलिए शनिवार को लोहे का केवल दान करें लौहा खरीदे नहीं।
  2. काली वस्तुओं का दान :- कला रंग शनिदेव को बहुत भाता है। इसलिए शनिवार को जातक अगर काले रंग की वस्तुओं का दान करता है तो उसे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। काली खाने की वस्तुएं जैसे चने की दाल, काली उड़द की दाल, काले तिल आदि आप किसी जरुरतमन्द को दान जरूर करें। इसके अलावा काले जूते, काला छाता, काले वस्त्र आदि भी इस दिन दान करने सही शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जातक की मनोकामना पूर्ण करते हैं।
  3. सरसों का तेल :- शनिवार को सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाया जाता है और दान भी किया जाता है। इस दिन सरसों के तेल से बने पकवान भी दान किए जाते हैं। माना जाता है की अगर किसी की शनि की साढ़े साती लगी है तो सरसों के तेल का दान उसके असर को कम करता है।
  4. सात प्रकार का अन्न :- शनिवार के दिन सात प्रकार के अन्न का अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। ये 7 अनाज में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल किए गए हैं। मान्यता है की ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनि मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें :- शनिवार व्रत का भोजन – शनिवार व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं।

शनिवार को क्या दान नहीं करना चाहिए ?

जिस तरह हमने जाना की शनिवार को सूर्यदेव से संबंधित वस्तुएं कभी भी दान नहीं करनी चाहिए उसी तरह यह जानना भी बहुत जरूरी है की शनिवार को क्या दान नहीं करना चाहिए। शनिदेव को सभी देवों में सबसे जल्दी क्रोध आने वाला देव माना जाता है। इसलिए शनिदेव के व्रत में हमने पूर्ण सावधानी रखनी चाहिए। जाने अनजाने में हमें कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे शनिदेव क्रोधित हो जाएं। तो आइए उन चीजों के बारे में पढ़ने हैं जिन्हे दान करने से शनिवेद क्रोधित हो सकते हैं।

  • लाल वस्तुएं :- लाल रंग सूर्यदेव का प्रिय रंग माना जाता है। लेकिन शनिदेव के अपने पिता सूर्यदेव से अच्छे संबंध नहीं माने जाते हैं। इसलिए शनिवार के दिन सूर्यदेव से सम्बन्धित कोई भी वस्तु का दान नहीं किया जाता है वरना शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।
  • सफेद वस्तुएं :- शनिवार को सफेद रंग की कोई भी वस्तु का दान करने से बचे। माना जाता है की सफेद रंग का संबंध चंद्र गृह से होता है और चंद्र और शनि की आपस में दुश्मनी मानी जाती है। इसलिए शनिवार को चन्द्रमा से सम्बन्धित कोई भी वस्तु दान करने से शनिदेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • पीली वस्तुएं :- शनिवार को पीली वस्तुएं जैसे सोना, पीतल, गेंहू, हल्दी आदि का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। पीला रंग बृहस्पति गृह का माना जाता है और शनि और बृहस्पति आपस में शत्रु माने जाते हैं। अतः शनिवार को पीली वस्तुओं का दान करने से शनिदेव के रौद्र रूप का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें – शनिवार व्रत कथा

यह भी पढ़ें – शनिवार व्रत के 7 फायदे ।

Pinterest :- शुभ शनिवार images

चेतावनी – इस artical में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह जानकारी लेखक द्वारा विभिन्न माध्यमों से एकत्रित कर पाठकों तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

Leave a Comment

]