budhwar ke totke | अगर धन नौकरी और व्यापार में हो रहा हो घाटा तो कीजिए बुधवार के ये 7 उपाय

Rate this post

बुधवार के दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए जातक जो उपाय या नियम कायदे मानता है वही budhwar ke totke कहलाते हैं। बुधवार को क्या आचरण करें की गणपती बप्पा प्रसन्न हो और हम पर अपनी कृपा की बारिश करें। इसलिए लिए हमे यह जानना बहुत जरूरी है की बुधवार को क्या क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए। इस post में हमने आपके इन्ही कुछ प्रसन्नों का उतर देने की कौशिस की है।

बुधवार के उपाय और टोटके budhwar ke totke

बुधवार के व्रत के उपाय करते समय हमें कुछ बातों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है वरना बुध दोष का शिकार हो सकते हैं। बुधवार के दिन जातक को अपने आचरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बुधवार के दिन क्या क्या नहीं करना चाहिए और बुधवार के दिन क्या क्या करना चाहिए इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुधवार के दिन दान दक्षिणा का विशेष महत्व होता है इसलिए यह जानना भी बहुत जरूर है की बुधवार को क्या दान करना चाहिए , बुधवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए और बुधवार को क्या खरीदना चाहिए ।

Pinterest :- शुभ बुधवार ।

बुधवार को क्या क्या नहीं करना चाहिए?

गौरी पुत्र गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी ना करें ये काम।

  • मूंग दाल खरीदना :- बुधवार को कभी भी हरी मूंग की दाल ना खरीदे। बुधवार को हरी चीजे खरीदने से बुध दोष लगता है।
  • पश्चिम दिशा में यात्रा :- मान्यता है की बुधवार को पश्चिम दिशा में यात्रा कभी नहीं करनी चाहिए वरना बुध गृह कमजोर होता है।
  • धन का आदान प्रदान और निवेश :- बुधवार को पैसे का लेन देन और निवेश करने से बचना चाहिए वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • महिलाओं का अपमान :- सनातन धर्म में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है। इसलिए हमें कभी भी नारी जाती का अपमान नहीं करना चाहिए। लेकिन बुधवार को विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें की भूलकर भी महिलाओं का अपमान ना करें वरना बुद्धदेव के प्रकोप को झेलना पड़ सकता है।
  • नए कपड़े जूते :- बुधवार को नए कपड़े और जूते ना ही खरीदने चाहिए और ना ही खरीदे हुए पहनने चाहिए। माना जाता है की इस दिन नए जूते और कपड़े घर में दरिद्रता का कारण बन सकते हैं।
  • केश सज्जा सामान :- ऐसी मान्यता है की इस दिन बालों से जुड़ा कोई भी सामान ( तेल, कंघा, sampoo आदि ) नहीं खरीदना चाहिए वरना बुद्धदेव नाराज हो सकते है।
  • दूध को जलाकर पकवान बनाना :- बुधवार को दूध को जलाकर बनने वाले पकवान जैसे खीर, रबड़ी, खोया आदि न ही बनाना चाहिए और ना ही घर में खरीद कर लाना चाहिए।
  • पान खाना :- अगर आर्थिक संकट से बचना है तो बुधवार को पान का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।
  • किन्नरों का अपमान :- बुधवार के दिन किन्नरों को दान दिया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इस दिन अज्ञानता में भी किसी किन्नर का अपमान ना करें।
  • काले वस्त्र पहनना :- बुधवार को काले रंग के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए बुधवार को काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें – बुधवार व्रत का भोजन – गणेश जी के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं ।

बुधवार को क्या क्या करना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न रखने के लिए व्रत रखना चाहिए और बुध संगत कार्य करने चाहिए। बुध संगत कार्य वह होते हैं जिन्हे बुधवार को करने से गणपती बप्पा और भगवान बुध प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते है बुधवार को क्या क्या करना चाहिए ?

  • बुधवार के दिन गाय को हरा घास जरूर खिलाएं। माना जाता है की बुधवार को गाय माता की सेवा करके हरा घास खिलाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
  • बुधवार को साबुत हरी मूंग की दाल दान करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर में आर्थिक मजबूती आएगी।
  • बुधवार को हरे कपड़े और हरी चूड़ियाँ दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए किसी सुहागिन महिला को बुधवार के दिन हरी चूड़ियाँ और कपड़े जरूर भेंट दें।
  • बुधवार के दिन हरी सब्जी, हरे पेड़ पौधे आदि दान करने से गणपती की कृपा जातक पर बनी रहती है।
  • बुधवार को गणेश की पूजा पाठ करें और उन्हे दूर्वा घास जरूर अर्पित करें।
  • बुधवार के दिन किन्नरों को दान करना अति शुभ माना जाता हैं। दान में आप शृंगार की वस्तुएं, कपड़े दक्षिणा में रुपये आदि दे सकते हैं।
  • बुध देव को बुद्धि का देवता माना जाता है इसलिए बुधवार को कला से सम्बन्धित वस्तुएं जैसे पुस्तके, कलम आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें :- बुधवार व्रत कथा – गणेश जी की कथा ।

budhwar vrat ganesh ji
budhwar vrat ganesh ji

बुधवार को क्या दान करना चाहिए

बुधवार का दिन गणपती बप्पा को समर्पित किया गया है और गणेश जी को हर रंग बहुत प्रिय है। इसलिए गणपती की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान किया जाता है। इस दिन गणपती बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए निम्न वस्तुओं का दान करें।

  • साबुत मूंग दाल :- बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान श्रेष्ट दान माना जाता हैं। माना जाता है की मूंग दाल का दान करने से गणेश जी का आशीर्वाद मिलता है और गणेश जी हमारी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
  • हरे वस्त्र :- हरे रंग के कपड़े भी इस दिन दान किए जाते हैं।
  • हरी चूड़ियाँ :- बुधवार को सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियाँ भी दान करें।
  • हरे पेड़ पौधे :- माना जाता है की बुधवार को बुधवार को हरे पेड़ पौधे दान करने से व्यापार नौकरी आदि तरक्की मिलती है।
  • हरी सब्जियां :- हरी सब्जियां भी बुधवार को जरूर दान करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और बुध गृह मजबूत होता है।
  • हरा घास :- बुधवार को हरा घास दान करने से मानसिक तनाव दूर होता है। अगर आप कोई चिंता से ग्रस्त है और मानसिक शांति नहीं है तो बुधवार को हरी घास का दान करें गणपती बप्पा आपकी सारी परेशानी कर लेंगे।
  • किन्नरों को दान :- किन्नरों का संबंध बुधवार से माना जाता है। माना जाता है की बुधवार को किन्नरों को शृंगार की वस्तुएं , वस्त्र और धन आदि दान देने से गौरी पुत्र गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। घर में सुख समृद्धि आती है और परिवार समृद्ध होता है।

सम्बन्धित लेख :- बुधवार व्रत कथा – गणेश जी की कथा ।

बुधवार को क्या खरीदना चाहिए

बुधवार के दिन खरीददारी का विशेष महत्व है। हिन्दू धर्म में हर खरीददारी दिन और वार देखकर की जाती है। माना जाता है की दिन के हिसाब से वस्तुओं के खरीदने से हमारे देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। आइए जानते हैं गणपती बप्पा को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन क्या क्या खरीदना चाहिए।

  • सोना चांदी और गहने :- बुधवार के दिन आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन गहने और सभी प्रकार के आभूषण खरीदे जाते हैं। माना जाता है की इस दिन आभूषण आदि खरीदने से आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है और घर में यश और वैभव आता है।
  • पुस्तक और पाठ्य सामग्री :- बुध को ज्ञान का देवता माना जाता है । इस दिन किताबे , पेन पेंसिल और सभी पाठ्य सभी सामग्री खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन पुस्तके आदि खरीदने से ज्ञान और बुद्धि बल बढ़ता है।

बुधवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए

बुधवार के नियमों में हमें यह जानना यह बहुत जरूरी है की ऐसी कौन कौनसी चीजे हैं जिनको बुधवार को खरीदना वर्जित माना गया है। सामान्यतया सभी व्रतों का यही नियम है की व्रत के दिन जिन वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता हैं उन्हे उस दिन खरीदना उतना ही अशुभ माना जाता है। बुधवार को हरी वस्तुओं का दान किया जाता है इसलिए इस दिन निम्न हरी वस्तुओं को कभी ना खरीदें।

  • साबुत हरी मूंग दाल :- इस दिन साबूत मूंग दाल का दान जरूर करें लेकिन इसे खरीदने से बचे वरना बुध गृह कमजोर होगा।
  • हरी मिर्च :- बुधवार को हरी मिर्च, हरा धनिया, हरी पालक, सरसों का साग आदि हरी सब्जियां खरीदने से बचे। गणपती की कृपा पाने के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार इन चीजों का दान करें।
  • दूध को उबालकर बने उत्पाद :- बुधवार के दिन दूध को जलाकर या उबालकर बनने वाली चीजे जैसे खीर, रबड़ी और अन्य मिठाई ना ही खरीद कर लाएं और ना ही घर पर बनाए। ऐसा करने से आपके जीवन में मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आप चिंता ग्रस्त हो सकते हैं।
  • जूते और पकड़े :- नए कपड़े और जूते भी बुधवार को नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से आपका बुध गृह कमजोर होता है और आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
  • केश सज्जा का सामान :- बुधवार को बालों से सम्बन्धित उत्पाद जैसे sampoo , तेल, कंघा आदि नहीं खरीदने चाहिए।

यह भी पढ़ें :- बुधवार व्रत के टोटके और उपाय ।

FAQs

बुधवार को सोना खरीदना चाहिए या नहीं

हाँ, बुधवार को सोना और आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोना चांदी और गहने आदि खरीदने से घर की आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है और घर में धन संपदा में बरकत होती है।

बुधवार को लोहा खरीदना चाहिए कि नहीं

हाँ, बुधवार को लौहा खरीद सकते हैं। बुधवार को 12 बजे से पहले का समय लौहा खरीदने के लिए शुभ माना गया है। लौहा सूर्यपुत्र शनिदेव का कारक माना जाता है। इसलिए शनिवार को लौहा नहीं खरीदा जाता है। शनिवार के अलावा सप्ताह की किसी भी दिन लौहा खरीद सकते हैं।

चेतावनी – इस artical में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह जानकारी लेखक द्वारा विभिन्न माध्यमों से एकत्रित कर पाठकों तक पहुंचाई गई हैं। यह आम धारणाओं और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Leave a Comment

]